युवती ने वार्डब्याय पर छेड़छाड़ का आरोप
सिद्धार्थनगर : जिला संयुक्त अस्पताल में ढेबरूआ थाना क्षेत्र की भर्ती एक युवती ने सुई लगाने के 9 घंटे
सिद्धार्थनगर : जिला संयुक्त अस्पताल में ढेबरूआ थाना क्षेत्र की भर्ती एक युवती ने सुई लगाने के 9 घंटे बाद वार्ड ब्वाय पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की मां ने कमर में सुई लगाने के दौरान कपड़ा अधिक हटाने को लेकर आपत्ति की थी। जांच के लिए मौके पर पहुंची सीओ सदर को परिजनों ने किसी भी प्रकार की घटना से इंकार किया है। घटना शनिवार रात 9 बजे के आसपास की है।
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के हृदयनगर निवासी एक 20 साल की युवती अपनी मां के साथ शनिवार को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंची थी। उसके पेट में दर्द व गैस की दिक्कत थी। डा. आरके वर्मा ने जांच कर युवती को सुई लगवाने को कहा। दोपहर 12 बजे वार्ड ब्वाय उग्रसेन ¨सह ने युवती को सुई लगा दी। सुई लगाते समय युवती की मां ने कमर में सुई लगाने के दौरान कपड़ा अधिक हटाने को लेकर आपत्ति की थी। रात को 9 बजते ही युवती ने वार्ड ब्वाय के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में किसी ने सदर पुलिस को जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर रचना मिश्रा मौके पर पहुंच गई। युवती की मां ने किसी प्रकार की घटना से इंकार कर दिया।
इनसेट
.........
महिला स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से हो रहा बवाल जिला अस्पताल में महिला नर्स का अकाल पड़ा है। केवल तीन महिला नर्स अस्पताल में कार्यरत हैं। जबकि आवश्यकता लगभग 20 की है। पूरा अस्पताल फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। ऐसे में यदि कोई गंभीर महिला मरीज जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आती है तो उसका इलाज कैसे होगा। यह प्रश्न अब जिला अस्पताल प्रबंधन के सामने खड़ा हो गया है। आये दिन लग रहे इल्जाम ने जिला अस्पताल को लाकर कठघरे में खड़ा कर दिया है।
........
पुलिस ने रिकार्ड किया बयान
पुलिस ने रात में ही युवती का बयान रिकार्ड कर लिया था। एसओ सदर का कहना है कि रात को घटना की जानकारी होते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। युवती की तरफ से किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली। वहीं वार्ड ब्वाय उग्रसेन ¨सह का कहना है कि अब तक हजारों सुई लगा चुके हैं। किसी ने ऐसा इल्जाम नहीं लगाया था। युवती को दोपहर 12 बजे सुई लगाई थी। रात को 9 बजे के बाद छेड़छाड़ का आरोप लगाना समझ से परे है।