Move to Jagran APP

सड़क पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा की खोली पोल

सिद्धार्थनगर : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जमकर विरोध जताया। मोदी सरकार

By Edited By: Published: Wed, 22 Jul 2015 10:17 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2015 10:17 PM (IST)
सड़क पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा की खोली पोल

सिद्धार्थनगर : केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतकर जमकर विरोध जताया। मोदी सरकार के कोरे वादे, लुभावने नारे की पोल खोली। इस दौरान पूरे जिले में प्रधानमंत्री के पुतले भी फूंके गए।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय पर प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी शरद ¨सह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। अनिल ¨सह, देवेन्द्र ¨सह गुड्डू, अतहर अलीम, कैलाश पंछी, घनश्याम शर्मा, राजेश ¨सह, बलवीर ¨सह, दीपू ¨सह, शांतीदेवी, हजरत अली, अनिल पासवान, जावेद अहमद, सुरेन्द्र, सर्वेश, अशोक की मौजूदगी रही। बर्डपुर में रूद्र प्रसाद यादव, त्रियुगी प्रसाद शर्मा, मोहाना बाजार में हाजी हफीजुल्लाह, शमीम, जहांगीर, रमजान खां, डब्लू, सिकरी बाजार में धर्मेन्द्र कुमार, श्याम बिहारी, लोटन में महेश कन्नौजिया, जगन्नाथ, श्याम नारायन, बब्लू, कोडराग्रांट में मैनुद्दीन, अब्दुल अली, गनाउल्लाह आदि की मौजूदगी रही।

शोहरतगढ संवाददाता के मुताबिक उपनगर के गढ़ाकुल तिराहा पर बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डा. प्रमोद उपाध्याय के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण बिल एवं बढ़ रही गरीबी के विरोध में प्रदर्शन करने के पश्चात प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। पर्यवेक्षक जयंत्री प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक अनिल ¨सह, अकबाल अहमद, नगर अध्यक्ष अनिल पासवान, प्रभात ¨सह, देवराज चौधरी, शिवकुमार गौड़, गोविन्द पाण्डेय, विष्णु ¨सह, सत्य देव तिवारी, देवन्द्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जोगिया संवाददाता के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र धर द्विवेदी की अगुवाई में हुए धरने में कैलाश पंक्षी, राजेश ¨सह, बाबूराम वर्मा, राजेश त्रिपाठी, अयोध्या पांडेय प्रधान, गुड्डू शुक्ला, छक्कन यादव, अगमानंद गुप्ता, ममता गौड़, सूर्यमती, अकरम अली, ढुनमुन साहनी, नूर मोहम्मद, रामबहादुर यादव, धर्मेन्द्र धर द्धिवेदी, साधू साहनी पूर्व प्रधान जयंत्री चौधरी मौजूद रहे । बांसी कार्यालय के मुताबिक नगर में डा. बीएन त्रिपाठी की अगुवाई में जन संदेश रथयात्रा निकाल कर मोदी सरकार के गलत नीतियों को बताया।

प्रदेश उपाध्यक्ष जयंती प्रसाद मौर्य, सह प्रभारी गुफरान सैनी व बन्ने खां

मौजूद रहे। गोल्हौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के तिवारीपुर चौराहे पर

जिला महामंत्री अशोक श्रीवास्तव की अगुवाई में कल्लू गौड़, गुडडु वर्मा,

अच्युदानंद श्रीवास्तव, रमेश चौधरी, हमीदउल्लाह आदि मौजूद रहे। खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार पार्टी के जिला मंत्री मंगेश दूबे के नेतृत्व में

जुलूस निकाला गया। जिला सचिव अशोक तिवारी, राजा राम, चन्द्र प्रकाश पांडेय, ब्रजेश दूबे, हरि प्रसाद दूबे, राम सागर गौतम, दिग्विजय दूबे आदि मौजूद रहे। मिठवल प्रतिनिधि के अनुसार सच्चिदानंद पांडेय की अध्यक्षता में अब्दुल रऊफ, संतोष दूबे सहित कई लोग मौजूद रहे।

डुमरियागंज कार्यालय के मुताबिक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में ब्लाक भनवापुर तो

डुमरियागंज क्षेत्र में कांग्रेस नेता डा. बख्तियार उस्मानी, अरूण प्रकाश

¨सह, राघवेन्द्र शुक्ला की टीम ने जगह जगह मंच लगा कर प्रधानमंत्री को झूठा साबित करने मे कसर नही छोड़ी। डुमरियागंज ब्लाक के सामने पुतला फूंकने के प्रयास में पुलिस ने पुतला छीन लिया। लेकिन दुबारा पुंतला जलाया गया। इटवा कार्यालय के मुताबिक अब्दुस्सलाम व अब्दुल रब के नेतृत्व में कस्बे के चारों प्रमुख मार्गों पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। मुख्य चौराहे पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी के पहुंचने के बाद पुतला दहन किया गया। पचमोहनी संवाददाता के मुताबिक खुनियांव विकास खंड मुख्यालय पर पार्टी जिला महासचिव लक्ष्मी रमण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। अब्दुल वदूद खान, वीपत राम शर्मा, कन्हैया पाण्डेय, शिवपूजन, जैस मो., संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.