Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर : क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित मुद्दे पर सरकार की विफलता एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को ले

By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 09:03 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 09:03 PM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर :

loksabha election banner

क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित मुद्दे पर सरकार की विफलता एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। खराब मौसम के बावजूद धरने में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। धरना प्रभारी मधुसूदन अग्रहरि की अगुवाई में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। अंत में महामहिम राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी एस के ¨सह को सौंपा गया।

धरने में पहुंचे मुख्यअतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दयाराम चौधरी ने कहा कि पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है। जिधर देखो लूट, हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। विकास कार्य ठप है, तो भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता अभी से एकजुट हो जाएं।

जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि रबी फसल के समय ओलावृष्टि और जल वृष्टि के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हुई, बावजूद इसके किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। बिजली, स्वास्थ्य, सड़क जैसी समस्या से जनता त्रस्त हैं और सरकार में बैठे लोग मस्ती काट रहे हैं। हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप ¨सह ने कहा कि जनहित मुद्दे पर ऐसे धरना-प्रदर्शन का आयोजन महत्वपूर्ण है। सरकार की तुष्टीकरण नीति एवं ¨हदू उत्पीड़न घटनाओं पर ¨चता प्रकट करते हुए समाज के लोगों से जागरूक होने पर जोर दिया। संयोजक स्थानीय निकाय के जिलाध्यक्ष मधुसूदन अग्रहरि ने सपा सरकार की गलत नीतियों पर रोष जताया। संचालन अजय पाण्डेय ने किया। कुंवर अजय ¨सह, हरिशंकर ¨सह, विश्वामित्र त्रिपाठी, कसीम रिजवी, राजेश गौतम आदि ने संबोधित किया। अज्जू ¨हदुस्तानी, राजू कन्नौजिया, कमलेश चौरसिया, शशि प्रकाश, श्याम जी, श्याम सुंदर अग्रहरि, सुगंध अग्रहरि, गौरव मिश्रा, मनोज मौर्य, राजू पाल, राम नारायण, अवधेश, अनिल सोनी, राजेन्द्र, अयोध्या, रामजी तिवारी, राजू गोंड, सूर्य प्रकाश, सोमनाथ, यशोदांनद, तुलाराम सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.