महिलाओं में वितरित किया ऋण
सिद्धार्थनगर : नगर स्थित रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा महिलाओं को स्वावलं
सिद्धार्थनगर : नगर स्थित रानी लक्ष्मी विवाह वाटिका में एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। गांव की 15- 15 महिलाओं का समूह बनाते हुए प्रत्येक महिलाओं 15-15 हजार रुपये का ऋण दे कार्य से जोड़ा गया।
यूनियन बैंक के मैनेजर एसबी पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा महिलाओं को खुद के पैरों पर खड़ा करने की जो योजना बनाई गयी है, उससे यदि सही दिशा में वह कार्य की तो आने वाले दिनों में वह भी पुरुषों की भांति करोड़पतियों की श्रेणी में आ सकती हैं। संस्था द्वारा बांसी तहसील के 84 गावों में कुल 13 सौ महिलाओं को समूह से अब तक जोड़ा जा चुका है। कार्यशाला में राहुल द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, देवेन्द्र यादव, राम सागर ¨सह, भक्त वत्सल्य तिवारी, शशि धर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।