एक ने भरा पर्चा
सिद्धार्थनगर : गुरुवार को बर्डपुर ब्लाक के प्रमुख पद उपचुनाव के लिए सिर्फ एक व्यक्ति ने पर्चा भरा। उ
By Edited By: Published: Thu, 14 May 2015 09:03 PM (IST)Updated: Thu, 14 May 2015 09:03 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : गुरुवार को बर्डपुर ब्लाक के प्रमुख पद उपचुनाव के लिए सिर्फ एक व्यक्ति ने पर्चा भरा। उम्मीदवार का नाम मनौउव्वर खां है। इससे उसका निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव अधिकारी आशुतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख पद के उप चुनाव में निर्धारित समय सीमा में सिर्फ एक पर्चा दाखिल हुआ है। शुक्रवार को सिर्फ औपचारिकता होनी बाकी है। मनौव्वर के पर्चा दाखिले को लेकर सपा नेता मुमताज अहमद, पूर्व प्रमुख सफीरूल्लाह, वजहुल कमर, अब्दुल वहीद, अब्दुल कलाम, मोबीन, रोहित, रामकरन चौधरी, मनुजेश यादव, सुनील कुमार यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें