वाहन पलटने से तीन घायल, बालक गंभीर
सिद्धार्थनगर : बुधवार सुबह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के इटवा मार्ग स्थित ग्राम अकरहरा के पास चार पहिया पलट
सिद्धार्थनगर : बुधवार सुबह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के इटवा मार्ग स्थित ग्राम अकरहरा के पास चार पहिया पलटने से एक परिवार के तीन व्यक्ति घायल हो गये हैं। इसमें एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालक का नाम श्रृजन मणि (5) है। वह धेंसा निवासी विवेक मणि त्रिपाठी का पुत्र है। वह उस्का विकास खंड क्षेत्र में ग्राम विकास अधिकारी हैं।
विवेक मणि की ससुराल डुमरियागंज स्थित ग्राम सिसवा शुक्ल में है। वह सुबह 10.30 बजे ससुराल से जाइलों द्वारा घर लौट रहे थे। उसमें उनका परिवार भी था। अकरहरा के पास एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में जाइलो पलट गयी और सड़क से नीचे चली गयी। इससे उसमें बैठे लोग घायल हो गये। उनके बेटे श्रृजन को गंभीर चोटें आईं। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा तीन व्यक्तियों को सामान्य चोटें आयीं हैं। ढेबरुआ पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।