बीस सूत्रीय मांगों को लेकर देंगे धरना
सिद्धार्थनगर : लंबित मांगों में प्रशासन व शासन द्वारा की जा रही हीलाहवाली पर माध्यमिक शिक्षक संघ अब
सिद्धार्थनगर : लंबित मांगों में प्रशासन व शासन द्वारा की जा रही हीलाहवाली पर माध्यमिक शिक्षक संघ अब आक्रोशित है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक अब आंदोलन की भूमिका बना रहे है। इसको लेकर संघ के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक तिलक इंटर कालेज पर हुई, जिसमें आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई।
संघ के जिलाध्यक्ष द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में आहूत बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा विगत कई वर्षों से शिक्षक हितों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश संगठन द्वारा शासन से बार बार वार्ता होती रही पर मांगों पर शासनादेश आज तक निर्गत नहीं किया गया। शासन की टालू नीति से अब हमें सजग व सतर्क रहना होगा। आंदोलन ही समस्या समाधान का एक विकल्प रह गया है। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चरणबद्ध आंदोलन पर विचार करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी 11 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यलय के सामने सुबह 11 बजे से धरना दिया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। इसी प्रकार आगामी 15 मई को बस्ती में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर मंडलीय आंदोलन होगा, जिसमें संतकबीर नगर व सिद्धार्थनगर के सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसकी सफलता के लिए तहसील स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है। बैठक को श्री राम विलास राय, ढुनमुन द्विवेदी, राम विलास यादव, संतोष कुमार दूबे, गुलाम हुसैन, राम केवांचल मौर्य, योगेन्द्र ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान साधू शरण वर्मा, सच्चिदानंद शुक्ल, अष्टभुजा मिश्र, राम पाल चौधरी, वीरेन्द्र तिवारी, अशोक मिश्र, हरेन्द्र ¨सह, माधव मिश्र, प्रकाश ¨सह, स्वरुपम द्विवेदी, विनय ¨सह व डा. अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।