6 बेटियों के पिता का फंदे से लटकता मिला शव
सिद्धार्थनगर : उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहांस सोमाली अन्तर्गत ग्राम सिसहनियां में फंदे से
सिद्धार्थनगर : उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहांस सोमाली अन्तर्गत ग्राम सिसहनियां में फंदे से लटकती एक किसान का शव देखा गया। वह सोमवार भोर में नित्य क्रिया के लिए गया हुआ था। बाद में उसका शव देखा गया। मृतक का नाम ललसू (35) पुत्र गोथी है। वह अत्यंत गरीब है और उसकी 6 बेटियां व एक बेटा है। आगामी 7 मई को उसकी बडी बेटी की शादी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गरीबी से तंग आकर उसने मौत को गले लगाया है।
भूकंप के भय से गांव में रात भर जगहट रही। भोर में ललसू नित्य क्रिया के लिए निकला तो फिर लौटा नहीं। सुबह पांच बजे सिवान में पेड़ से उसका शव लटकता देख ग्रामीण दंग रह गये। आनन-फानन में उसके परिजनों को सूचना दी। कुनबे में कोहराम मच गया और यह सवाल सभी के जेहन में तैरने लगा कि बारिश ने फसल चट कर ली और इधर बड़ी बेटी का विवाह सब कुछ कैसे निपटेगा? उसके पास कुल छह बेटियां हैं। किसी तरह बड़ी बेटी की शादी हो जायेगी तो अन्य की कैसे होगी? जैसे प्रश्न ¨चता का विषय हैं। ललसू अभी दो दिन पूर्व मुम्बई से लौटा है, मगर वहां से भी ऐसी कोई आय नहीं हो सकी है कि परिजनों की जीविका आसानी से चल सके। घटना की सूचना सुनकर उपजिलाधिकारी आर.डी.राम, सीओ सदर रचना मिश्रा व उस्का थानाध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह ने मौके का मुआयना किया। थानाध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह का कहना है कि वह भूकंप को लेकर काफी सहमा हुआ था और गरीबी से भी परेशान था। इसी से आजिज आकर उसने सुबह गले में फंदा लगा लिया।