रात में छीना महिला के कान से बाली
सिद्धार्थनगर : सदर थाना क्षेत्र में छिनैत सक्रिय हो गए है। वह दिन में नहीं रात को महिला से छिनैती क
सिद्धार्थनगर : सदर थाना क्षेत्र में छिनैत सक्रिय हो गए है। वह दिन में नहीं रात को महिला से छिनैती की घटना को अंजाम दे रहे है। ऐसी एक घटना ग्राम पंचायत बर्डपुर नं.12 के टोला देवीनगर में हुई। रविवार रात छिनैत एक 70 वर्षीया महिला के कान की बाली छीन कर फरार हो गये। महिला का नाम महीबुन्निशा पत्नी मोहम्मद रफीक है। घटना के समय वह बरामदे में सोयी थी।
महीबुन्निशां बरामदे में सोयी थीं। रात में करीब 1 बजे के करीब किसी ने उनके कान की बाली को छीन लिया। बाली का वजन करीब डेढ़ तोला का बताया जा रहा है। छीनाझपटी में पीड़िता का कान कट गया है। ग्रामीण जब तक शोर मचाते, तब तक चोर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा ऐसी कोई सूचना पुलिस चौकी पुरानी नौगढ़ और थाने पर नहीं आई है। घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।