बुद्ध के साथ लगी अंबेडकर की मूर्ति
सिद्धार्थनगर : खेसरहा विकास खंड के ग्राम पंचायत पेड़ारी बुजुर्ग में धर्मोदय बिहार के तत्वावधान भगवान
सिद्धार्थनगर : खेसरहा विकास खंड के ग्राम पंचायत पेड़ारी बुजुर्ग में धर्मोदय बिहार के तत्वावधान भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा की स्थापना एक समारोह के बीच की गई। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के दौरान तमाम भंते समाज के लोग उपस्थित रहे।
फैजाबाद से आये मुख्य अतिथि भंते नागरत्न ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पंचशील तृष्ण का उपदेश देकर सबको सही दिशा दी। कहा कि सत्य मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही सही माने में मानवता का असली रुप धारण करता है। प्राणी मात्र को उपदेश देते हुए भगवान बुद्ध ने कहा था कि जीव हत्या सबसे पाप है। जिसमें हम जीवन नहीं दे सकते उसे मिटाने का भी हमें कोई अधिकार नहीं प्राप्त है। शांति व सछ्वाव का संदेश देकर उन्हें विश्व में शांति की स्थापना की तथा भारत देश की एक अगल पहचान भी बनाई। नेपाल के लुंबनी से आये भंते अशोक भंत उर्फ राजेश्वर शर्मा ने बताया कि रात्रि में आठ भंत द्वारा धम्म देशाना का आयोजन कर लोगों को मानवता का पाठ पढ़ाया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजक भिक्षु, बुद्धि सागर व संचालन भारतीय बौद्ध धर्म के जिलाध्यक्ष महेन्द्र बौद्ध ने किया। राम चन्द्र शुक्ल, रामनयन, सुभाष चन्द्र गौतम, गिरीश वरुण, सुरेन्द्र कुमार गौतम, रणजीत बौद्ध आदि उपस्थित रहे।