खली सेवानिवृत्त कर्मियों की कमी
सिद्धार्थनगर : सेवानिवृत्त केन्द्रीय पुलिस कर्मियों की बैठक में गुरुवार को उनकी कमी जबर्दस्त खली
सिद्धार्थनगर : सेवानिवृत्त केन्द्रीय पुलिस कर्मियों की बैठक में गुरुवार को उनकी कमी जबर्दस्त खली। सिर्फ एक सेवानिवृत्त फौजी पहुंचा। बैठक में उनकी समस्या सुनी गयी और उसके समाधान की रणनीति तैयार की गयी। यह भी कहा गया कि जल्द बैठक की दूसरी तिथि घोषित की जायेगी और उसमें सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं पर ध्यान दिया जायेगा।
एसएसबी द्वितीय वाहिनी के मुख्यालय पर सुबह 10 सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी थी। उनके जिला कल्याण अधिकारी कमाडेंट अमित शर्मा बेसब्री से उनकी प्रतीक्षा करते रहे, पर सिर्फ एक सेवानिवृत्त आर्मी कमांडर पहुंचे। परिचय के बाद उन्होंने अपनी परेशानी सामने रखी। भूमि विवाद से जुडी पीड़ा भी बतायी। उनकी समस्या नोट करने के पश्चात उन्होंने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। कमांडेंट अमित शर्मा ने यह भी कहा कि 8-9 सेवानिवृत्त कर्मी एसएसबी की जानकारी में हैं। कुछ दिनों में अन्य के विषय में जानकारी ली जायेगी। इस पर भी ध्यान दिया जायेगा कि क्या वह बैठक में आने में समर्थ हैं अथवा कठिनाई है। उसी अनुरूप अगली बैठक तय की जायेगी और उनकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जायेगा।