जिले में पहुंची बंधुत्व यात्रा का स्वागत
सिद्धार्थनगर : मंगलवार को उत्तराखण्ड से लेकर सिक्किम तक साइकिल से जागरूकता करने वाले जांबाज जवानों क
सिद्धार्थनगर : मंगलवार को उत्तराखण्ड से लेकर सिक्किम तक साइकिल से जागरूकता करने वाले जांबाज जवानों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। बढ़नी स्थित एसएसबी बीओपी पर उनके आगमन पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में नेपाल सुरक्षा निकायों के अधिकारी ने भी जवानों को शुभकामना व्यक्त कर, हरी झंडी दिखा कर उन्हें रवाना किया।
मंगलवार सुबह बढ़नी बीओपी पर जवानों के सम्मान में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के डीएसपी के.बी. थापा ने कहा कि इण्डो नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ मिलकर कार्य करने व सीखने का अवसर मिल रहा है। साइकिल से यात्रा करने वाले ये जवान दोनों देशो के लोगो को बन्धुत्व का सन्देश देने के लिए यात्रा सफल होने की कामना की। प्रहरी निरीक्षक कृष्णानगर नेपाल के डीबी मल्ल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व भ्रूण हत्या जैसे बढ़ते अपराध को रोकने को लेकर जागरूकता विश्वस्तरीय प्रयास है। कार्यक्रम को 50वी बटालियन के कमांडेंट तुलसीपुर डीबी सोनार ने कहा कि इण्डो नेपाल सीमा पर 2001 से एसएसबी की तैनाती के बाद लोगों का नजरिया पहले से ज्यादा बदला है। लोग अब हमें अपना मित्र समझ रहे है। सीमाई इलाको में राष्ट्रीय मुख्य धारा से लोगों को जोड़ना व शान्ति सौहार्द निर्माण के लिए सतत प्रयास करना हमारा लक्ष्य है। सहायक प्रचार अधिकारी ओपी साहू ने इस अभियान के सन्दर्भ में लोगो को विस्तृत जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तीकरण, आदि बिषय को लेकर सशस्त्र पहरी बल लोगो को जागरूक करने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम को जावेद आलम, कस्टम अधीक्षक सहित कई गणमान्य लोगों ने इस या़त्रा के लिए शुभकामना दिया। इसके उपरान्त 20 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाते ही जवानों के इण्डो-नेपाल जिन्दाबाद के नारे के साथ बढ़नी से रवाना हुए।