दीपों से जगमगा उठा यज्ञ स्थल
सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत स्थित पीपुल्स इंटर कालेज में चल रहे चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत स्थित पीपुल्स इंटर कालेज में चल रहे चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में मंगलवार रात यज्ञ स्थल एकाएक दीपों से जगमगा उठा। जलाए गए 2100 दीपों से हर ओर भक्ति का माहौल छाया रहा। देवत्य जगाने का संकल्प सभी श्रद्धालुओं द्वारा लिया गया।
शांतिकुंज हरिद्वार से आए श्रीनिवास तिवारी ने प्रवचन के दौरान कहा कि आज का मानव बड़े ही अनास्था के संकट में पड़ गया है, ऐसे में मनुष्य को भगवान के प्रति आस्था और विश्वास को दृढ़ रखना चाहिए। सच्ची भक्ति हो तो मनुष्य भगवान से सबकुछ प्राप्त कर सकता है। गायत्री माता, गौ माता, गंगा माता, गुरू और गीता की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। बुधवार की सुबह यज्ञ शाला में सभी साधकों ने महा पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न किया गया। गायत्री शक्ति पीठ सिद्धार्थनगर के पं. महादेव प्रसाद तिवारी, विनोद तिवारी, जग प्रसाद वर्मा, डा. अशोक तिवारी, कैलाश नाथ पाण्डेय, घनश्याम यादव, विजय कसौधन, विजय सोनी, परमात्मा अग्रहरि, अशोक गुप्ता, मुकेश कसौधन सहित अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।