समस्याओं को लेकर प्रशासन को चेताया
सिद्धार्थनगर : भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की पंचायत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में की गई। जिलाधिक
सिद्धार्थनगर : भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की पंचायत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में की गई। जिलाधिकारी को किसानों की समस्या समाधान से संबधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। डीएम डा. सुरेन्द्र कुमार ने समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए जल्द समाधान किया जायेगा।
जिला उपाध्यक्ष निराला मौर्या ने कहा कि जनपद में खाद पर्याप्त मात्रा में मंगा कर साधन सहकारी समितियों पर अधिकारी नियुक्त कर वितरित कराया जाए। श्रम विभाग के कर्मचारी जाबकार्ड रजिस्ट्रेशन के नाम पर मजदूरों से अवैध धन उगाही में लगे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाए। भ्रष्ट कोटेदारों की जांच करने के बाद लाइसेंस रद्द किया जाये। विकास खण्ड शोहरतगढ़ में नाली के ऊपर बड़ा पुल बनाया जा रहा है। सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, इस पर तत्काल रोक लगाया जाए। अगर प्रशासन इन पर ध्यान नहीं देगा तो यूनियन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। नंदराम यादव, सम्सुलजुहा, विनोद चौधरी, अनिल कुमार, नूरजहां खातून, दिनेश चौबे, विशम्भर गौड़, रमेश चंद्र, रजमाती, पदमावती, श्याम दुलारी, छेदी प्रसाद आदि मौजूद रहे।