कंबल का वितरण सबसे बड़ा धर्म
सिद्धार्थनगर : गरीबों को भीषण ठंड से बचाने के लिये सभी साधन संपन्न लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए
सिद्धार्थनगर : गरीबों को भीषण ठंड से बचाने के लिये सभी साधन संपन्न लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। क्योंकि हर वर्ष ठंड से कितनों की जान चली जाती है। गरीबों की सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं होता है। उनकी दुआएं मनुष्य को परम सुख पहुंचाती है।
उक्त बातें सेवानिवृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामशंकर यादव ने कही। यह कम्बल वितरण कार्यक्रम मुड़िला खुर्द के प्रधान विजय प्रताप सिंह के द्वारा रविवार को आयोजित किया गया। कम्बल मिलते ही गरीबों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। कार्यक्रम में 25 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
आयोजक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम फिर आयोजित किये जायेंगे ताकि गरीबों की सेवा हो सके। कंबल पाने वालों में सुनरी, सोनमती, धर्मपाली, श्रीराम, रेशमा, दयाराम, शाती, राधेश्याम आदि शामिल रहे। बृजमोहन, रामअचल यादव, चंद्रदेव, दशरथ, ओमप्रकाश शर्मा, नंदलाल आदि लोग मौजूद रहे।