देश के विकास में पार्टी का मजबूत होना जरूरी
सिद्धार्थनगर : नगर के रोडवेज चौराहे पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आन लाइन स
सिद्धार्थनगर : नगर के रोडवेज चौराहे पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आन लाइन सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश के विकास को और गति मिले इसके लिए पार्टी को भी और अधिक मजबूत करना होगा।
सांसद पाल ने आन लाइन सदस्यता अभियान का मतलब बताते हुए कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली पसंद है। वह देश की तरक्की व खुशहाली इन्हीं के हाथों देख रहे हैं। अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने केलिए कार्यकर्ताओं से वार्डवार टोली बनाकर निकलने को कहा। सायं चार बजे तक चले सदस्यता अभियान में कुल पांच सौ नये सदस्य बनाये गये। इस दौरान सरोज मिश्रा, परमात्मा पांडेय, सतीश श्रीवास्तव, संतराम आजाद, शंभू कश्यप, गौरव सिंह, सचिन पटवा, राहुल पांडेय, सिंटू तिवारी, मोनू जायसवाल, राजू पाल, आशुतोष मिश्र, अमरनाथ अग्रहरि आदि मौजूद रहे। एक अन्य समाचार के अनुसार बांसी देहात मंडल के गोनहा हयात नगर में भी सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें दो सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष वृज राज त्रिपाठी, परशुराम, लक्ष्मी कांत, राम विलास, संदीप त्रिपाठी, लालमन, परशुराम आदि मौजूद रहे।