अभियान से संगठन में आएगी मजबूती
सिद्धार्थनगर : सदस्यता अभियान में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने से ही संगठन की मजबूती में इजाफा होगी। इसक
सिद्धार्थनगर : सदस्यता अभियान में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने से ही संगठन की मजबूती में इजाफा होगी। इसके लिए सामूहिक रूप से प्रयास होना चाहिए।
उपरोक्त बातें भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रवासी संजय यादव ने कहीं। वह शुक्रवार को बढ़नी कस्बे में आयोजित शिविर को संबोधित कर रहे थे। कहा कि सदस्यता अभियान में हर वर्ग से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने की पहल हो। इससे निश्चय ही संगठन को मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं, समर्थकों के बूते ही केंद्र में मोदी जी की अगुवाई में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। अब बारी उत्तर प्रदेश की है। अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं आनी चाहिए।
लघु प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक गोविंद माधव, जिला सदस्यता प्रमुख उमेश पांडेय समेत कृष्ण मोहन गुप्ता, राजकुमार सिंह, अशोक त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह, विनीत कमलापुरी, सुनील अग्रहरि, पवन जायसवाल, दीपक गुप्ता, धीरेन्द्र प्रताप, सचिन मित्तल, सुमित सिंह, विवेक सिंह, विवेक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
उस्का बाजार स्थित संवाददाता के मुताबिक ग्राम पंचायत महरिया में आयोजित सदस्यता शिविर में 7 हजार लोगों को सदस्य बनाने का संकल्प लिया। संजय यादव, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, गोविंद माधव, सतीश श्रीवास्तव, उमेश पांडेय, जगदीश जायसवाल, राकेश कुमार, रामदरश, सरदार प्रसाद द्विवेदी आदि मौजूद रहे। बर्डपुर स्थित संवाददाता के मुताबिक भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता पांडेय की अगुवाई में शिविर में 2 सौ महिलाओं, पुरुषों को जोड़ा गया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमारी पांडेय, सुनीता गोस्वामी, रवि गोस्वामी,ख् अनीता, विनीता, सुनीता, कमलावती, विमला देवी आदि की मौजूदगी रही। शोहरतगढ़ कार्यालय के मुताबिक कस्बे में आयोजित शिविर में 150 लोगों को सदस्य बनाकर संगठन से जोड़ा। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, नंदू गौड़, कृष्ण कुमार अग्रवाल, राधारमण त्रिपाठी, गोविंद माधव, उमेश पांडेय, कृष्ण पाल चौधरी, डा. आरपी. सिंह, दिलीप कुमार, दुर्गेश कुमार, राघवेन्द्र दुबे, जय प्रकाश वर्मा, श्रीराम गुप्ता, अजय यादव मौजूद थे।