झाकी के साथ धनुष यज्ञ शुरू
सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय से सटे मधुकरपुर में मां भद्र काली धाम उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान म
सिद्धार्थनगर : जिला मुख्यालय से सटे मधुकरपुर में मां भद्र काली धाम उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय धनुषयज्ञ दीप प्रज्ज्वलन व विष्णु की आरती से शुरू हुआ।
पंडित रामानंद त्रिपाठी के निर्देशन में नारद मोह का सजीव मंचन किया गया। ब्रह्मार्षि के रूप में राजमणि त्रिपाठी, कामदेव के रूप मे प्रदीप पांडेय ने अपनी विशिष्ट अभिनय कर दर्शकों का मन मोह लिया। बेहतरीन प्रस्तुति से जीवंत मशाल पेश किया। इससे पूर्व शिव परिवार की झांकी ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। जयंत पांडेय, संकटा प्रसाद मिश्र, परशुराम पांडेय, राम करन गुप्ता, विजय कुमार मिश्रा, सिद्ध नाथ पांडेय, कैलाश मणि त्रिपाठी, कृष्ण कुमार, सुनील शर्मा, अनिल पांडेय, मेवा लाल, विक्रांत मणि त्रिपाठी, सीताराम दुबे, राजकुमार मिश्रा, हैप्पी त्रिपाठी, विक्की रस्तोगी की सहभागिता रही।