शांतिभंग में नौ पर कार्रवाई
सिद्धार्थनगर : गोल्हौरा पुलिस ने बच्चों के विवाद में भिडे़ दो पक्षों के नौ लोगों पर 151 की कार्रवाई
By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 09:53 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 09:53 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : गोल्हौरा पुलिस ने बच्चों के विवाद में भिडे़ दो पक्षों के नौ लोगों पर 151 की कार्रवाई की है। इसमें दो लोगों राजाराम व विनोद को पकड़ कर चालान भी किया गया है। शेष विनय, हरिशंकर, इंद्रभूषण, छोटृ, महेश, बुद्धु व शिव कुमार की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ने यह कार्रवाई कई दिनों से चले आ रहे विवाद को मद्दे नजर रख किया है। एसओ रमेश यादव के मुताबिक बच्चों के झंगडे को लेकर राजाराम व विनोद में शुरु हुआ। धीरे यह विवाद उग्र रूप लेने लगा था। माहौल न बिगडे़ इसके मद्दे नजर दोनों पक्ष के नौ लोगों को पाबंद कर दिया। जो शेष बचे है उन्हें भी गिरफ्तार कर एसडीएम के समझ पेश कर पाबंद किया जायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें