आनलाइन सदस्यता को घर-घर जाएं कार्यकर्ता
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी के बांसी देहात मंडल की एक बैठक गुरुवार को ग्राम कोड़री में हुई। इस
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी के बांसी देहात मंडल की एक बैठक गुरुवार को ग्राम कोड़री में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमात्मा पांडेय ने कहा कि आनलाइन सदस्यता अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं हर गांव के घर-घर तक जाना होगा।
प्रदेश सरकार के किसान विरोधी रवैये से क्षुब्ध पांडेय ने कहा कि अभी तक धान खरीद न होने से किसान परेशान था अब गेहूं की बोआई के लिए उसे खाद व बीज दोनों नहीं मिल पा रहा है। समितियों पर खाद आई भी तो वहां शासन के नजदीक रहने वाले लोगों का ही वर्चस्व बना रहा। कृषि बीज भंडार पर भी बीज के लिए मारा मारी है। आम किसान को यहां से एक भी बोरी नसीब नहीं हो रहा। किसी को मिल भी रहा तो सरकारी दर से अधिक पैसा लिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष बृज राज त्रिपाठी ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सरोज बाबा, परशुराम लोधी, पारस यादव, मंगेश यादव, राधेश्याम द्विवेदी, लक्ष्मन लोधी, बलराम दूबे, सुखराम साहनी, लक्ष्मी कांत मिश्र, सुभाष तिवारी, डा. राम मोहन मिश्र, कर्ण सिंह, चिनगुद यादव, गुंजन चौधरी, महातम चौधरी, राम विलास आदि मौजूद रहे।