मारपीट में टूटा युवक का हाथ
सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेंही हरदो में शुक्रवार को खेत जोतने को लेकर दो स
सिद्धार्थनगर :
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मेंही हरदो में शुक्रवार को खेत जोतने को लेकर दो सौतेले भाई के बीच मारपीट हो गयी। इस दौरान लाठी-डंडे की पिटाई में युवक का हाथ टूट गया।
अविनाश सिंह (27 वर्ष) पुत्र स्व. जगदीश सिंह सुबह करीब दस बजे घर के पीछे स्थित अपना खेत जोत रहा था। इसी बीच उसके सौतेले भाई विवेक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जुताई रोकने का प्रयास किया। विवेक व साथ में आए उदय पाल, अवध नरेश आदि ने उसकी पिटाई शुरू की दी। लाठी लगने से उसका बायां हाथ टूट गया। घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरियागंज लाया गया, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल डा. उपेन्द्र राय ने बताया कि तीनों लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।