कृष्ण भूषण अध्यक्ष, दिलीप मंत्री निर्वाचित
सिद्धार्थनगर : लेखपाल संघ सदर तहसील इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में कृष्ण भूषण द्विवेदी अध्यक्ष, इरफान
सिद्धार्थनगर : लेखपाल संघ सदर तहसील इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में कृष्ण भूषण द्विवेदी अध्यक्ष, इरफान अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष व दिलीप चौरसिया मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किये गये।
गुरुवार को हुए चुनाव में 54 लेखपालों ने मताधिकार किया, जिसमें अध्यक्ष पद पर कृष्ण भूषण द्विवेदी को 31 मत, प्रमोद श्रीवास्तव को 23 मत मिले। मंत्री पद पर दिलीप चौरसिया को 29 व उमेश चंद्र वर्मा को 24 मत मिले। एक मत अवैध पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इरफान अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर खुड़बुड़ राम, उप मंत्री पद पर संजय कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर विनय पाण्डेय तथा आडिटर पद पर सुरेन्द्र भारती को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई।
जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, लाल कृष्ण प्रताप, मक्खन प्रसाद, श्याम नाथ यादव, देवानंद, राम समुझ, राम दास, श्रीकांत पाण्डेय, सर्वजीत चौधरी, अब्दुल गफ्फार, सोमई प्रसाद, राम करन गुप्ता, अरविंद चौबे, रामदेव, बृजेश त्रिपाठी, अशोक मोहन, अशोक गुप्ता, रमेश जी पाठक, देवेंद्र कुमार, श्याम नारायण त्रिपाठी, सुरेन्द्र चौरसिया, दीनानाथ, अजय वर्मा, अनैगनाथ, सुधई प्रसाद आदि उपस्थित रहे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ को और धारदार गति प्रदान करने का वादा किया। कृष्ण भूषण दुबे इससे पूर्व भी अध्यक्ष पद पर काबिज थे।