तकनीकी खेती पर ध्यान दें किसान
सिद्धार्थनगर : कृषि विभाग के तत्वावधान में डुमरियागंज ब्लाक परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण
सिद्धार्थनगर : कृषि विभाग के तत्वावधान में डुमरियागंज ब्लाक परिसर में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत विकास खंड स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया। जिसमें किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी खेती करने पर जोर दिया गया।
गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डा. डी पी सिंह ने कहा कि कृषकों को जागरूक होने की जरूरत है। वैज्ञानिक विधि से खेती करें तो आर्थिक स्थिति अवश्य सुदृढ़ होगी। परंपरागत खेती के अलावा मछली पालन, पशु पालन आदि बिंदुओं पर भी प्रकाश डालते हुए इससे होने वाली आमदनी को भी इंगित किया। डा. एस के मिश्रा ने कहा कि मेले का आयोजन किसानों को तकनीकी जानकारियां उपलब्ध कराना है। बैगन, गन्ना, आलू, टमाटर आदि फसलों के उत्पादन बढ़ने की विधियों पर भी चर्चा की। डा. मारकण्डेय सिंह, डा. पी के सिंह द्वारा भी किसानों को बेहतर पैदावार के लिए तकनीकी जानकारी से अधिक लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। किसान सहायक रंगीलाल गुप्ता द्वारा किसानों को गेहूं व तिलहनी, दलहनी फसलों के बीज पर छूट एवं उपलब्धता पर जानकारी दी गई।
मेले में धान, गेहूं के विभिन्न प्रजातियों के बीजों व पुस्तक-पम्पलेट की प्रदर्शनी स्टालों पर लगाई गई, जहा किसानों की भीड़ काफी समय से दिखाई दी। डा. प्रदीप कुमार, जालिम प्रसाद, रंगीला, रूद्र कुमार सिंह, राहुल, राजकुमार, राम चयन चौरसिया, ईश्वरी प्रसाद मिश्र, विद्या सागर चौधरी, मो. इसराइल अंसारी, अरूण कुमार, प्रमोद चौबे, यार अली, सरवर, अशोक, राजू, अब्दुल अजीज, देवानंद तिवारी, जय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।