छठवीं बार अध्यक्ष बने दया सागर
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में छठवीं बार दयासागर पाठक ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में छठवीं बार दयासागर पाठक ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। रवि प्रकाश महामंत्री, धनंजय श्रीवास्तव उपाध्यक्ष चुने गये।
मंगलवार को चुनाव अधिकारी राम गोपाल पांडेय व शहाबुद्दीन खा की देखरेख में संपन्न चुनाव में कुल 79 मत पड़े। दयासागर पाठक ने प्रतिद्वंद्वी प्रभुनाथ त्रिपाठी को 27 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर धनंजय श्रीवास्तव व अयूब में कड़ी टक्कर हुई। दोनों को बराबर मत मिले। अयूब ने स्वेच्छा से धनंजय को इस पद पर मनोनीत करने पर सहमति जतायी। महामंत्री पद पर रवि प्रकाश श्रीवास्तव 62 मत पाकर प्रतिद्वंदी दिलीप कुमार श्रीवास्तव को हराया।
लेखा परीक्षक हरिश्चन्द्र शुक्ल, संयुक्त मंत्री मनीष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार उमर एवं पुस्तकालयध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी चुने गये। पदाधिकारियों की जीत पर दिनेश कुमार पाण्डेय, गोपाल मिश्रा, अब्दुल हन्नान, हरिश्चन्द्र शुक्ला ने बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही नयी कार्यकारिणी वकीलों के हित के लिये काम करेगी।