पुण्यतिथि पर याद आए दिनेश सिंह
सिद्धार्थनगर : पूर्व मंत्री स्व.दिनेश सिंह का वाकई में नेता नहीं बल्कि जनता के लिए परिवार के एक सदस्
सिद्धार्थनगर : पूर्व मंत्री स्व.दिनेश सिंह का वाकई में नेता नहीं बल्कि जनता के लिए परिवार के एक सदस्य की भांति थे। पांचवीं पुण्यतिथि पर यह देखने को भी मिला। सुबह से जारी मूसलाधार बारिश में भी उनके अपनों की कतार न टूटी। दिनेश नगर में स्थित उनके समाधि स्थल पर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार को भले ही पूर्व मंत्री स्व.दिनेश सिंह की पांचवी पुण्य तिथि रही हो, मगर उनके आवास आयोजित कार्यक्रम में पहुंच सैकड़ों की भीड़ ने आभास कराया कि उनका अपनों रिश्ता कितना गहरा था। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुये विधायक लालमुन्नी सिंह ने कहा कि विकास पुरुष दिनेश सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिये किसी भी हद तक चले जाते थे। इसी की देन है कि क्षेत्र में आज सड़कों तथा पुलों का जाल बिछा है।
पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह ने कहा कि पिता स्व. दिनेश सिंह के व्यक्तित्व, स्नेह, सादगी, उच्च विचारों व आदर्शो पर चलकर क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि स्व. दिनेश सिंह गरीबों के मसीहा थे उनके सहयोग के लिये सदैव तैयार रहते थे। उनकी सोच विकास के प्रति एकदम स्पष्ट थी। डा. जितेन्द्र सिंह ने पूर्व मंत्री के जीवन, विकास व संघर्ष पर एक स्वलिखित स्मृति पत्र लोगों में वितरित किया।
कार्यक्रम को के.पी. सिंह, फलाहारी बाबा, पूर्व प्रमुख विनोद सामंत, शकील अहमद ने भी संबोधित किया। संचालन शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यकक्ष हरी नरायन यादव ने किया। विजय परसरामका, श्याम सुन्दर पोद्दार, भाईजी, रामू यादव, अबू सहमा, जब्बार, अली अहमद, जैनुल्लाह, रामरक्षा आदि मौजूद रहे।