बढे़गी 213 नई ग्राम पंचायतें
सिद्धार्थनगर : जनपद में अब 999 की जगह 1212 ग्राम पंचायतें होंगी। यानी 213 ग्राम पंचायतें नई बनेंगी,
सिद्धार्थनगर : जनपद में अब 999 की जगह 1212 ग्राम पंचायतें होंगी। यानी 213 ग्राम पंचायतें नई बनेंगी, परिसीमन/पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत मिले प्रस्तावों पर फैसला लेते हुए प्रशासन ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन से मुहर लगने के बाद अब नये पंचायतों के आधार पर चुनाव होगा।
जिला पंचायत राज विभाग ने 2011 के जनगणना के अनुसार 1 हजार की आबादी पर ग्राम पंचायतों के नये सिरे से गठन के क्रम में प्रक्रिया पूरी की है। इसके तहत 14 विकास खंडों से लगभग 2 हजार आवेदन आये थे। इसमें लगभग 4 सौ फार्म डीपीआरओ कार्यालय में जिलाधिकारी, डाक एवं सीधे आवेदन जमा हुआ था। शेष ब्लाकों से मिले थे। आबादी के हिसाब से लगभग 5 सौ से अधिक और ग्राम पंचायतें बढ़ती, मगर शासन के नियम आडे़ आया। नदी, नाला, रेल लाइन, प्राकृतिक या भौगोलिक बाधा व राजस्व गांव के आबादी के मानक का ख्याल रखा गया। ऐसे में उन ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन नहीं हो सकता जिनका एक ही राजस्व ग्राम है, भले ही उनकी आबादी दो हजार या उससे अधिक रही हो। सत्यापन के बाद शासन को भेजे गए रिपोर्ट के क्रम में खुनियांव विकास खंड में सबसे अधिक 34 नए ग्राम पंचायतें बढ़ेंगी। जबकि सबसे कम दो ग्राम पंचायतों की बढ़ोत्तरी बर्डपुर विकास क्षेत्र में होगी। अधिकांश अधिक आबादी वाले ग्राम पंचायत का एक ही राजस्व गांव होना है। नए परिसीमन से सदर ब्लाक अपने पुराने आकार में आ जाएगा। इसके 3 ग्राम पंचायत कपिया ग्रांट, गुजरौलिया व कौआ पांच वर्ष पूर्व बसपा शासन में शोहरतगढ़ विकास खंड में राजनीतिक दबाव में शामिल किया गया था। इस बार 3 ग्राम पंचायतों के बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी पुष्टि डीपीआरओ भाष्कर दत्त पांडेय ने किया है।