प्रेमी संग विवाहिता फरार
सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुईडीहवा स्थित मायके से एक विवाहिता गांव के ही अपने प्रेमी
सिद्धार्थनगर : थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुईडीहवा स्थित मायके से एक विवाहिता गांव के ही अपने प्रेमी संग बुधवार भोर में फरार हो गई। विवाहिता की मां ने मुकामी थाने में तहरीर देते हुए पुत्री द्वारा नगदी समेत जेवर भी साथ ले जाने का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
ग्राम निवासी दुखराम ने अपनी 18 वर्षीय बेटी की शादी इटवा थाना क्षेत्र के परसपुर में किया था। वह इस दौरान अपने मायके में ही थी। विवाहिता की मां चिनका देवी द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक भोर में पांच बजे के करीब वह शौच करने के बहाने निकली और तभी से लापता है। इसमें उसने गांव के ही युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि वह अपने साथ घर में रखा दस हजार नगद सहित जेवर भी ले गई है। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह के अनुसार घटना की तहरीर मिली है जांच पड़ताल के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।