क्रिमनल ट्राइब एक्ट खात्में के लिए होगा संघर्ष
सिद्धार्थनगर : इंडियन पासी समाज के माथे पर अंग्रेजी हुकूमत द्वारा लगाया गया क्रिमनल ट्राइब एक्ट कलं
सिद्धार्थनगर : इंडियन पासी समाज के माथे पर अंग्रेजी हुकूमत द्वारा लगाया गया क्रिमनल ट्राइब एक्ट कलंक है। इसके खात्मे के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया जाएगा।
यह बातें इंडियन पासी समाज के जिलाध्यक्ष राम कुमार पासवान ने कहीं। वह मंगलवार को काला दिवस कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर जिला इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर 1871 में अंग्रेज हुकूमत ने यह काला कानून लगाया था। 1923-24 में इसमें संशोधन करके अंग्रेजों ने समाज से विमुक्त करके चलती-फिरती लाश बना दिया था। आजादी के बाद भी यह काला कानून अभी तक लागू है। उन्होंने कहा कि इस कानून को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरेश रावत संघर्ष कर रहे है। ऐसे में समाज के सभी लोग धरने में पहुंचकर सरकार को काला कानून खत्म करने के लिए मजबूर करें।
बैठक में भानु प्रताप, सतीश चन्द्र, अशोक आर्य, विजय प्रकाश, राम चन्दर पासवान, मंथू प्रसाद, दयाराम पासवान, चन्द्रशेखर, संजय व देवेन्द्र उर्फ गुड्डू आदि ने संबोधित किया।