अतुल अध्यक्ष, अनूप महामंत्री बने
By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 09:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 09:43 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियोंका चुनाव शुक्रवार को सेल टैक्स विभाग के परिसर में हुआ। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ।
चुनाव प्रेक्षक अंजनी कुमार दुबे ने बताया कि अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष बीएन अग्रहरि, महामंत्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत पाठक को चुना गया। संरक्षक नंद लाल अग्रवाल को नियुक्त किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी बीके मद्धेशिया, सहायक चुनाव अधिकारी एचएन दुबे रहे। प्रहलाद जायसवाल, रामकृष्ण गोपाल, रिपुंजय सहाय, मनोज कुमार, महातम प्रसाद गुप्ता, आरके सिंह, अमित त्रिपाठी, नवीन जायसवाल, राजेश गुप्ता, अजय जायसवाल, शांतनु दुबे, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें