नहीं लगा बेटी का सुराग
सिद्धार्थनगर : गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन से गायब किशोरी का सुराग लगाने में पुलिस विफल है। पीड़ित बाप थाने जाकर न्याय की गुहार लगा रहा है, मगर पुलिस कोरे आश्वासन देकर बैरंग लौटा दे रही है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी सोलह वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर गांव का एक युवक भगा ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है। डर है कि दूसरे समुदाय से जुड़े कुछ लोग उसे कहीं बेच न लें। पीड़ित का कहना है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज करने की फिराक में है। पुलिस आरोपियों के दबाव में काम कर रही है। अब पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार करेंगे।
थानाध्यक्ष रण विजय सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लड़की बालिग है, पुलिस अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।