सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा की भूमिका अहम
सिद्धार्थनगर : देश के विकास में युवाओं की विशेष भूमिका है। ऐसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। अधिकाधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाये।
उपरोक्त बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम चन्द्र धर दुबे ने कहीं। वह रविवार को जिला कार्यालय पर भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के बल पर ही पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर अपनी अहमियत को जनपद व प्रदेश स्तर पर दर्ज कराने का आह्वान किया।
अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि देश व समाज के विकास में युवाओं का विशेष योगदान है। युवा नेतृत्व के बूते ही लोकसभा चुनाव में भारी सफलता मिली है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में युवाओं के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनें, यह संकल्प लें।
कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवनाथ चौधरी, भाजयुमो के जिला महामंत्री आशीष शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष नितेश पांडेय, नेपाल राष्ट्र से आए नरेन्द्र मणि पाठक ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री मंगल चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर पुनीत जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी, किशन पटवा, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, शंभू वर्मा, संतोष उपाध्याय, रितेश्कर त्रिपाठी, बृजेश पांडेय, शैलेष सिंह, हेमंत पांडेय, दीपक सैनी, मोती लाल बाल्मीकि, जंग बहादुर पासवान, दिनेश यादव, सत्यम पांडेय, जय प्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।