प्रशासन के निशाने पर धरनारत लेखपाल
सिद्धार्थनगर :
लेखपाल संघ झुकने को तैयार नहीं है। प्रशासन ने उनका तबादला क्या कर दिया, माथे पर बल आ गए। शुरू हुआ आन्दोलन शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन के तेवर अब सख्त हैं, कार्यवाही के लिए हर तहसील पर उनकी वीडियोग्राफी करायी गयी। पहले चरण में वेतन कटौती उसके बाद निलंबन की कार्यवाही किए जाने के संकेत मिले हैं।
बीती 28 अगस्त को जिलाधिकारी ने एक तहसील में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से कार्यरत 28 लेखपालों का तबादला अन्यत्र तहसील में कर दिया। इसमें कतिपय कुछ ऐसे भी थे, जिनकी सियासी जमीन खिसकती नजर आई। उन्होंने इसे अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया। डीएम की कार्यवाही पर आगबबूला लेखपाल संघ आर-पार की लड़ाई में कूद गया। संघ ने डीएम को यहां से हटाने के लिए जोर आजमाइश भी शुरू कर दिया है।
जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को धरनारत लेखपालों की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है। जिस पर अमल भी किया गया। इसके आधार पर कार्रवाई के लिए पहल की जाएगी। सदर तहसील में हुए धरने में अजय गुप्ता, कृष्ण भूषण द्विवेदी, दिलीप चौरसिया, राम समुझ, रामशंकर द्विवेदी, राम करन गुप्ता, विनय पांडेय, रामदेव यादव, अनिरुद्ध, संजय कुमार, श्रवण शुक्ल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव, आलोक, मोहन प्रसाद, प्रमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
बांसी कार्यालय के मुताबिक लेखपालों की हड़ताल से अब काश्तकारों की परेशानियां बढ़ रही है। लेखपाल संघ इकाई के अध्यक्ष शरद शर्मा के नेतृत्व में जारी धरने में राम अजोर चौधरी, अनिल श्रीवास्तव, राजेश, राम मिलन, जीत बहादुर चौधरी, हरीशचंद्र, सत्य प्रकाश, सियाराम चौधरी, सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज कार्यालय के मुताबिक लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष हरि प्रसाद श्रीवास्तव समेत मुतीम अहमद, राजेश प्रताप मणि, कुंवर साहब, सतीश चंद्र शुक्ला, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, शकील हैदर, मुरली मणि, संतराम, गुलाम मुहम्मद, राम बहादुर, बुद्धि राम शर्मा, टीमल प्रसाद, निसार अहमद, शेर सिंह, श्याम लाल, बाबूराम, राम नारायण, पारस राम, इंद्रराज चौधरी, अर्जुन गुप्ता आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
इटवा कार्यालय के मुताबिक लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार के निर्देशन में स्थानीय तहसील परिसर में शुक्रवार को दसवें दिन के धरने में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तहसील अध्यक्ष कमलेश मिश्र, सुनील कुमार श्रीवास्तव सचिव, मिठाई लाल, बच्चा राम, वैद्यनाथ, नरेन्द्र चौधरी, रमेश चौधरी, हृदय राम, रमापति तिवारी, विनय श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।