जमानत अर्जी खारिज
By Edited By: Published: Thu, 11 Sep 2014 10:49 PM (IST)Updated: Thu, 11 Sep 2014 10:49 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : जिला जज रंगनाथ पाण्डेय ने गुरुवार को हत्या के प्रयास के एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी का नाम राजकुमार मोदनवाल है। वह ग्राम गड़ाकुल के प्रधान हैं। उन पर आरोप हैं उन्होंने गांव के निवासी निजाम व उसके पुत्र जुनेद पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हमला कर दिया था।
राजकुमार ने जिला जज के समक्ष जमानत की अर्जी दाखिल की थी। जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद त्रिपाठी ने जमानत का कठोर विरोध किया और इसे गंभीर अपराध बताया। हालांकि बचाव पक्ष ने अभियुक्त को निर्दोष बताने की कोशिश की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के पश्चात जिला जज रंगनाथ पाण्डेय ने इसे गंभीर अपराध माना और उन्होंने जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें