भाजपा के हुए 135 चेहरे
सिद्धार्थनगर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा विस डुमरियागंज द्वारा चलाये गए अभियान में बृहस्पतिवार को विशेष सदस्यता कार्यक्रम में 135 ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. राजेश गौतम की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राम चंदर धर दुबे ने सर्वप्रथम केंद्र सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां बयान की। फिर संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का आह्वान किया। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश शिखर पर पहुंच रहा है। जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार न केवल भारत का मान बढ़ाने का काम कर रही है, बल्कि जनता के हितों का भी ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपनी सरकार हो इसके लिए कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में पूरी गंभीरता दिखाएं। सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम में कृष्णपाल चौधरी, विनोद राव, विश्वनाथ चौधरी, राम प्रकाश गौतम, कमलेश चौरसिया, सीताराम, जुग्गी लाल, विनोद कुमार, विश्वामित्र तिवारी, जगदीश पासवान, राजू कन्नौजिया, बच्चा राम पासवान, अनूप यादव, दिनेश, राम नेवास आदि मौजूद रहे।