अज्ञात युवक ने नदी में लगायी छलांग
By Edited By: Published: Sun, 17 Aug 2014 08:04 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2014 08:04 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : स्थानीय राप्ती नदी के पुल की रेलिंग पर चढ़ कर अज्ञात व्यक्ति ने छलांग लगा दी। गोताखोरों के प्रयास के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को करीब 11 बजे उक्त स्थान पर लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक साइकिल से राप्ती नदी के पुल पर बनी रेलिंग के पास पहुंचा। साइकिल खड़ी कर चप्पल उतारी और रेलिंग पर चढ़ कर नदी में छलांग लगा दी। आस-पास मौजूद लोग बचाने के लिए चीखते चिल्लाते रह गये। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इस संबंध में कोतवाल उपेन्द्र राय ने बताया कि पुलिस ने करीब चार घटे तक नाव व गोता खोरों के माध्यम से नदी में काफी तलाश कराई, लेकिन उक्त अज्ञात व्यक्ति का कोई पता नहीं चला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें