लचर आपूर्ति पर आंदोलन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर : भाजपा तिलौली मंडल की रविवार को हुई बैठक में लचर विद्युत आपूर्ति व अन्य समस्याओं पर आंदोलन करने का ऐलान किया गया। इस दौरान लोगों से प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने व इसके लिए आवाज बुलंद करने के लिए जागरूक करने का भी निर्णय लिया गया।
मंडल अध्यक्ष राम किंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं में लचर विद्युत आपूर्ति के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। लोक सभा चुनाव में शिकस्त के बाद से प्रदेश सरकार का जन विरोधी रवैया पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने का निर्णय लिया। केन्द्र सरकार की नीतियों से जनता को अवगत कराने तथा लचर विद्युत आपूर्ति पर प्रदेश सरकार के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया। जिला उपाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अभी से सभी को लग जाना चाहिए। गांव-गांव जन जागरूकता फैलाने के साथ प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता का रूबरू कराना चाहिए। भूपेश चन्द्र दूबे, विप्लव कुमार, अनूप शुक्ला, बृजेश कुमार पांडेय, इंद्रजीत, अवधेश देबे, जीत बहादुर चौधरी, रूकुम सेन चौधरी, जयन्त्री प्रसाद, परशुराम चौधरी, सुभाष चौधरी, रमाकांत चौधरी आदि उपस्थित रहे।