गड्ढों में तब्दील दो समग्र गांवों का मार्ग
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर : लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से क्षेत्र में सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। चाहे सम्पर्क मार्ग हों या लोहिया समग्र को जोड़ने के बनाया गयी सड़क हो सभी पर इसकी उदासीनता साफ दिखाई पड़ रही है।
बांसी विकास खंड के जाल्हेखोर व मझवन ग्राम पंचायत को वर्ष 2010-11 व 11-12 में लोहिया समग्र गांव के रूप चयनित किया गया तो जर्जर इस सम्पर्क मार्ग का मरम्मत कार्य किया गया। मानक की अनदेखी कर बनी सड़क आज फिर पुराने स्थिति में पहुंच चुकी है। मार्ग पर तीन किमी चलने के बाद ही दोनों समग्र गांवों का मार्ग अलग अलग हो जाता है। पर मार्ग जैसे ही अगल होता है स्थिति और भी बदतर हो जाती है। दो सौ मीटर तक मार्ग का पिच भाग ही गायब हो चुका है और गड्ढों ने अपना स्थान बनाना शुरू कर दिया है। पप्पू तिवारी, विरेन्द्र सिंह, भास्कर त्रिपाठी, राम स्वारथ चौरसिया, संतोष पांडेय, राजू द्विवेदी, माधव प्रसाद आदि लोगों का कहना है कि जब समग्र गांव के मार्ग का यह हश्र तो बाकी संपर्क मार्गो की स्थिति क्या होगी। अधिशासी अभियंता भूपेश मणि त्रिपाठी उक्त मार्ग के मरम्मत का स्टीमेट शासन में गया है। इसकी खुद पैरवी भी कर रहा हूं। धन बरसात से पूर्व आ जाये और मरम्मत कार्य अविलंब करवा दिया जाये।