किसानों की समस्या का निदान हो
सिद्धार्थनगर : शासन के निर्देश पर बुधवार को कृषि भवन सभागार में किसान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। योजनाओं के संबंध में किसानों को जानकारी दिया गया। समस्याओं को सुना गया, तत्काल निस्तारण करने का निर्देश भी पारित हुआ।
अध्यक्षता करते हुए डीएम सूर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि जनपद में खाद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस के सहयोग से विभाग कार्रवाई करेगा। अगर कहीं गड़बड़ी है तो जांच किया जायेगा। सिंचाई के लिए नलकूप को ठीक कराया जा रहा है। नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। इसके लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया जा चुका है। किसानों से कहा कि अगर कहीं कोई परेशानी हो तो सामने लाए, तत्काल निस्तारित किया जायेगा। किसानों ने डीएम से अधिकांश नलकूप बंद होने की शिकायत किया। संबंधित विभाग के सहायक अभियंता को तत्काल नलकूप ठीक कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा कि सभी विकास खण्ड पर कृषि संबंधित जानकारी उपलब्ध है। संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल अशोक कुमार ने विभागीय योजनाओं को बताया। बीमा योजना, न्यूट्री फार्म के संबंध में विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के समन्वयक डा.एसके तोमर ने किसानों को बताया कि सामान्य से कम वर्षा होने की स्थिति में खरीफ की फसल से अपेक्षित उपज कैसे ली जा सकती है। कहा कि इस समय उर्द, मूंग, तिल, मक्का व अरहर की खेती लाभप्रद सिद्ध होगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.फणीश सिंह ने टीकाकरण, कामधेनु योजना की विस्तृत जानकारी दिया।