Move to Jagran APP

काटा केक, मरीजों को बांटे फल

श्रावस्ती: शनिवार को सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव का76वां जन्मदिवस सपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मन

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 12:04 AM (IST)
काटा केक, मरीजों को बांटे फल

श्रावस्ती: शनिवार को सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव का76वां जन्मदिवस सपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान केक काटे गए और अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए। 'नेताजी' के जन्मदिवस को सपाइयों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने 2017 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया तथा मुलायम को दीर्घायु होने की कामना की।

loksabha election banner

भिनगा पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र यादव व विधायक प्रतिनिधि अरमान वर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह ने केक काट कर मुलायम को दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सपाइयों ने 2012 की तरह 2017 में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि 'नेताजी' का व्यक्तित्व विराट है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने पूरे देश में पहचान बनाई है। 'नेताजी' के पदचिन्हों पर चलकर पार्टी को मजबूत करने के साथ 2017 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। अरमान वर्मा ने कहा कि विकास की चुनौतियों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय की ओर कदम बढ़ाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा का परचम पूरे देश में लहराएगा। जिपं अध्यक्ष सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि मुलायम की नीतियों पर चलकर आगे बढ़े और पार्टी को मजबूत बनाएं। पार्टी सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने रामपुर में जाकर मनाया और वहां के समारोह में भाग लेकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, विनीत त्रिपाठी, अजय चौधरी, बाबूराम यादव, सरोजनी शर्मा, रियाज अहमद, छेदीराम यादव, मालिक राम यादव आदि लोग मौजूद रहे। इसके बाद सीएचसी भिनगा में जाकर सपाइयों ने मरीजों को फल बांटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.