फांसी के फंदे में लटक कर विवाहिता ने की आत्महत्या
श्रावस्ती : थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की शाम विवाहिता ने छत के छल्ले में फंदा लगाकर
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 12:22 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 12:22 AM (IST)
श्रावस्ती : थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार की शाम विवाहिता ने छत के छल्ले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने परिवारीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गोंडा जिले के कौड़िया निवासी 21 वर्षीय मनीषा का विवाह दो वर्ष पूर्व इकौना थाने के ग्राम पंचायत गोपालपुर के गोसाईपुरवा निवासी बुधराम गोस्वामी के साथ हुआ था। मनीषा का शव गुरुवार की शाम उसके कमरे में छत के छल्ले से लटकता पाया गया। सूचना पाकर मनीषा का भाई धर्मेद्र मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें