मार्ग दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
श्रावस्ती : इकौना से बैठक में भाग लेकर वापस लक्ष्मननगर की ओर लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 50 वर्षीय म
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 12:20 AM (IST)
श्रावस्ती : इकौना से बैठक में भाग लेकर वापस लक्ष्मननगर की ओर लौट रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 50 वर्षीय मायावती पत्नी रामबचन की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार की शाम वापस लौटते समय गिलौला-लक्ष्मननगर पर कठौतिया के पास बाइक पर पीछे बैठी मायावती झटका लगने के कारण गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। घायलावस्था में उन्हें बहराइच जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें