जमुनहा में लगेगी श्रमिक चौपाल
श्रावस्ती : सामाजिक संस्था सद्भावना आगामी 29 मई को जमुनहा ब्लॉक के हरदत्तनगर गिरंट स्थित निर्माणाधीन
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 May 2017 10:09 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 10:09 PM (IST)
श्रावस्ती : सामाजिक संस्था सद्भावना आगामी 29 मई को जमुनहा ब्लॉक के हरदत्तनगर गिरंट स्थित निर्माणाधीन पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में श्रमिक चौपाल का आयोजन करेगी। इसके मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल के उप श्रमायुक्त शमीम अख्तर होंगे। यह जानकारी संस्थाध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने दी। कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान असगर अली, खजुरी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज आर्य, श्रमिक हितैषी बांके लाल मौजूद रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें