दबंगों के हमले में महिला समेत पांच घायल
श्रावस्ती : थाना क्षेत्र के ककंधू गांव में मंगलवार की शाम पुराने जमीनी विवाद में दबंगों ने एक परिवार
श्रावस्ती : थाना क्षेत्र के ककंधू गांव में मंगलवार की शाम पुराने जमीनी विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है। जिला चिकित्सालय बहराइच में घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बलवा का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सोनवा क्षेत्र के अर्जुन प्रसाद पुत्र जगराम व भदई पुत्र बुद्धिलाल के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को बुद्धिलाल के घर मांगलिक कार्यक्रम था। इसमें उनके रिश्तेदार एकत्र थे। इसी दौरान अमिरका पुत्र जगराम, जलवर्षी पत्नी अर्जुन, कमलेश, अर्जुन व लल्लू अपने खेत की ओर जा रहे थे। बुद्धिलाल के घर के सामने पहुंचते ही पहले से गिरोहबंद रिश्तेदारों के साथ परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडे व ईट-पत्थर से जमकर धुनाई की। मारपीट में जलवर्षी व अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं।