नहर में उतराता मिला युवक का शव
गिलौला(श्रावस्ती): लेंगड़ीगूलर और चेतियामुरार के बीच गुटुहुरू के पास नगर में युवक का शव उतराता मिला,
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 11:05 PM (IST)
गिलौला(श्रावस्ती): लेंगड़ीगूलर और चेतियामुरार के बीच गुटुहुरू के पास नगर में युवक का शव उतराता मिला, जिसे देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। लोगों ने गिलौला पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे दारोगा श्रवण कुमार वर्मा ने मुआइना करने के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
दारोगा वर्मा ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर राम लिखा हुआ है। वह काला शर्ट, चेकदार पैंट और लाल रंग का अंडरवियर पहने था। लाश करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें