सिरसिया में मनरेगा मजदूरों का सत्याग्रह आज
श्रावस्ती : ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्तूप पर मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर सत्या
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 12:19 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 12:19 AM (IST)
श्रावस्ती : ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्तूप पर मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर सत्याग्रह 22 मार्च को किया जाएगा। सत्याग्रह के बाद विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस संबंध में सद्भावना संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने तैयारी बैठक की, जिसमें हनुमान प्रसाद, मुहम्मद रईस खां, रामकुमार, छितेंद्र कुमार, वीरेंद्र चंद्र, विजय कुमार गुप्त, कृष्णपाल सिंह, राजेश कुमार मिश्र, दिनेश यादव, नवलकिशोर आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें