शौचालय बदहाल तो कहीं खराब पड़े हैं हैंडपं
श्रावस्ती : विधानसभा चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए नित नए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इन सबके
श्रावस्ती : विधानसभा चुनाव निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए नित नए कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इन सबके बीच मतदान केंद्रों की बदहाली व्यवस्था की पोल खोल रही है। आलम यह है कि मतदान केंद्र पर लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। शौचालय टूटे हैं। दिव्यांगजनों की सहायता के लिए परिसर में बने रैंप भी बदहाल हैं। 'जागरण' टीम ने हरिहरपुररानी ब्लॉक के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। प्रस्तुत है रिपोर्ट
मतदान केंद्र-प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी।
यहां गलकटवा, पूरेखैरी, मुराउनपुरवा, बढ़ईपुरवा के लोग मतदान करने आते हैं। हैंडपंप खराब पड़ा है। रैंप बना हुआ है। शौचालय की स्थिति बदहाल है।
मतदान केंद्र-प्राथमिक विद्यालय बसंतापुर।
श्रीनगरा, ठठिया व भिनुहनी के लोग इस केंद्र पर मतदान करते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए अभी तक कच्ची सड़क ही सहारा है। विद्यालय परिसर में चहारदीवारी नहीं है। शौचालय बदहाल है। क्षतिग्रस्त रैंप का मरम्मत चल रहा है। स्कूल में विद्युतीकरण नहीं है।
मतदान केंद्र-प्राथमिक विद्यालय खजुहा झुनझुनिया।
रजगढ़वा गांव में स्थित इस केंद्र पर खजुहा, बेलवा व रजगढ़वा गांव के मतदाता वोट डालते हैं। विद्यालय में बना शौचालय बदहाल है। दरवाजे गायब हैं। चहारदीवारी जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। यहां भी विद्युतीकरण नहीं है।
मतदान केंद्र-प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर।
यहां हसनापुर, तिलकपुर, एवं भंगहा मोड़ के मतदाता मतदान करने के लिए आते हैं। मतदान केंद्र पर शौचालय के निकट झाड़झंखाड़ है। विद्यालय में विद्युतीकरण नहीं है। अतिरिक्त कक्ष में खिड़की-दरवाजे मरम्मत करवाने योग्य हैं। बाउंड्रीवाल बनाया जा रहा है। हैंडपंप चालू है, लेकिन दूषित पानी दे रहा है।
मतदान केंद्र-प्राथमिक विद्यालय रेवलिया।
यहां नई रेवलिया व पुरानी रेवलिया के मतदाता मतदान करेंगे। खंभे से बिजली का तार जुड़ा हुआ है, लेकिन विद्युत प्रवाह नहीं होता है। रैंप मरम्मत करने योग्य है। अतिरिक्त कक्ष में फर्श नहीं बना है। शौचालय के आसपास गंदगी फैली है।
मतदान केंद्र-प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर तहसील।
विद्यालय परिसर में हैंडपंप नहीं है। उच्च प्राथमिक विद्यालय के हैंडपंप से काम चलता है। विद्युतीकरण का भी अभाव है। विद्यालय में रैंप का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। दो बूथ पर पत्थर लगा हुआ है, जबकि एक बूथ अतिरिक्त कक्ष में है।