Move to Jagran APP

एक नजर

भाजयुमो की बैठक गिलौला: रविवार को गिलौला ब्लॉक के नगरौरा गांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 12:27 AM (IST)
एक नजर
एक नजर

भाजयुमो की बैठक

loksabha election banner

गिलौला: रविवार को गिलौला ब्लॉक के नगरौरा गांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने की। इस दौरान महिला कार्यकर्ता संगीता गोस्वामी के साथ की गई अभद्रता की निंदा की गई। बैठक में रमित सिंह, अमरीश पांडेय, राजू तिवारी, महराज तिवारी, ध्रुव तिवारी आदि मौजूद रहे।

नेताजी की जयंती आज

श्रावस्ती: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोमवार को सिरसिया ब्लॉक के बनवारी देवी अशोक कुमार स्मारक महाविद्यालय घोघवाकला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विचार गोष्ठी में नेताजी के व्यक्तित्व पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन बनवारी देवी शिक्षा प्रसार समिति की ओर से किया जाएगा।

उमेश अध्यक्ष व राधेश्याम बने महामंत्री

श्रावस्ती: भिनगा नगर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता अवधेश मिश्र ने की। इस दौरान वर्ष 2017 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। उमेश चंद्र गुप्त को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरेश श्रीवास्तव को इकौना, मेराज खान को भिनगा, बाबूराम पाठक को जमुनहा का उपाध्यक्ष बनाया गया। राधेश्याम त्रिपाठी को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। मंत्री का पद नसीम अहमद, अशोक मिश्र व रुद्रसेन वर्मा को दिया गया। सुरेश गुप्त कोषाध्यक्ष, अवधेश मिश्र राष्ट्रीय पार्षद व राज्य पार्षद शिवानंद गुप्त को चुना गया। सतीश मौर्य, अरविंद तिवारी, केपी सिंह, जमीन अहमद राईनी, प्रतीक भारद्वाज, मनीराम मिश्र, मुकेश गुप्त, शुभम गुप्त, धर्मेद्र दीक्षित आदि को भी कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.