सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप तो मिली राहत
श्रावस्ती : रविवार को तराई में मौसम का मिजाज रह-रहकर बदलता रहा। सुबह घने कोहरे के चलते सड़क पर वाहन र
श्रावस्ती : रविवार को तराई में मौसम का मिजाज रह-रहकर बदलता रहा। सुबह घने कोहरे के चलते सड़क पर वाहन रेंगते दिखे। लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ी। दोपहर में धूप खिली, लेकिन बदली के चलते मौसम पल-पल में बदलता रहा।
सुबह 10 बजे तक घने कोहरे के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल रहा। सड़क पर दृश्यता महज 40 से 50 मीटर थी। इससे दोपहिया व चार पहिया वाहन लाइट जलाकर रेंगते दिखे। दोपहर में आसमान साफ हुआ और सूरज निकला, धूप खिली, जिससे ठंड के सितम से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। छुट्टी का दिन होने से बच्चों ने खेल मैदान जोर आजमाइश की। किसानों व अन्य कारोबारियों ने अपने जरूरी कामकाज निपटाए। शाम को पांच बजे के बाद गलन भरी हवाओं के चलते ठंड फिर आक्रामक हो गई। आसमान पर बदल छा गए। तापमान में कमी आते ही गलन भरी ठंड ने कहर ढाना शुरू कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।