मंडलायुक्त ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा
श्रावस्ती : गुरुवार को देवी पाटन मंडल के मंडलायुक्त सुधीर कुमार दीक्षित इकौना पहुंचे। यहां तहसील में
श्रावस्ती : गुरुवार को देवी पाटन मंडल के मंडलायुक्त सुधीर कुमार दीक्षित इकौना पहुंचे। यहां तहसील में स्थापित चुनाव कार्यालय का निरीक्षण कर उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंडलायुक्त दीक्षित ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची, कुल मतदाता, जेंडर रेसियो, परिवर्धित मतदाता, अपमार्जित मतदाता, मतदान स्थलों की सूची व वहां तक पहुंचने के लिए रोडमैप के विषय में जानकारी ली। तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी ने बताया कि 290 विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती में कुल 262 मतदान केंद्र व 386 बूथ बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए तीन लाख 75 हजार 557 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने पुरुष व महिला मतदाता का जेंडर व ईपीओ रेसियो के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में चुनाव कार्यालय के लिपिक लक्ष्मी रतन शुक्ल के कार्यो से प्रभावित होकर मंडलायुक्त ने उन्हें पुरस्कृत करने को कहा। इस दौरान डीएम नितीश कुमार व एसडीएम रमाकांत वर्मा भी मौजूद रहे।