भाजपाइयों ने मनाया अमित शाह का जन्मदिन
श्रावस्ती : राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 11:58 PM (IST)
श्रावस्ती : राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शाह के जन्मदिन की खुशियां मनाई। कमल पुष्प भवन के महाशय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार गुप्त ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कर्मठ व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी से समाज के सभी वर्गो को जोड़ने में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। शाह की मेहनत का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश की प्रतिष्ठा विश्व में परिलक्षित हो रही है। इस दौरान माधवराम यादव, दीपक सरोज, सोनू गुप्त, विनय तिवारी, राजन सिंह, शिवकुमार पाठक आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें